14 (चौदह ) महादेव मंदिर नरवर जिला शिवपुरी
नरवर राजा नल की ऐतिहासिक नगरी है और इस ऐतिहासिक नगरी में कई ऐतिहासिक धरोहर हैं और यह मंदिर उसी प्राचीन धार्मिक श्रृंखला का एक प्रमुख केंद्र है जो राजाओं के समय मतलब हजारों साल पुराना मंदिर है
महाशिवरात्रि और सावन के पावन महीने में यहाँ भक्तों की भारी भीड़ होती है। बहुत दूर से लोग भगवान के दर्शन करते आते हैं। यह मंदिर गोल आकार में बना हुआ है जिसमें 14 महादेव के अलग-अलग रूप हैं।
इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में राजा गढ़पति देव ने किया बताया जाता है कि राजा अपने राज्य की रक्षा के लिए इस तरह के तंत्रपीठ की स्थापना कराये थे उन्हीं में से एक यहाँ है जहाँ एक साथ 14 महादेव के दर्शन होते हैं
0 Comments