मड़ीखेड़ा बांध (अटल सागर बाँध) मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर तहसील में बनाया गया है। नरवर से मड़ीखेड़ा बांध की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। मड़ीखेड़ा बांध सिंध नदी पर बनाया गया है और ग्वालियर संभाग की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग संरचना में से एक है !
मुख्य जानकारी
नाम: अटल सागर बांध (भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी के नाम पर), मड़ीखेड़ा डैम
नदी: अटल सागर बांध सिंध नदी पर बना हुआ है
स्थान: नरवर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
निर्माण: सन 1978 में शुरुआत, और 2007 में काम पूरा हुआ
कुल लंबाई: 1070 मीटर लंबाई में फैला हुआ है
ऊंचाई: 62 मीटर अधिकतम ऊंचाई है
क्षमता : अधिकतम (346.25) मीटर
गेट: गेटों की संख्या 10 है
स्थानों से दूरी: अटल सागर बांध की दूरी
झांसी से लगभग 100KM
ग्वालियर से 110 किलोमीटर
डबरा से 80 किलोमीटर
नरवर से 10 किलोमीटर
शिवपुरी से 40 किलोमीटर
जल विद्युत उत्पादन: बांध में 20-20 मेगावाट की 3 टरवाइन लगी है जो 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है
सिंचाई: इस बांध के माध्यम से शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, और दतिया जिलों का लगभग 1.62 लाख हेक्टेयर कृषि को सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है
पर्यटन और प्राकृतिक दृश्य : मड़ीखेड़ा डैम अपने खूबसूरत नज़ारे और आने वाले रास्ते के लिए मशहूर है बरसात के दिनों में जब भारी बारिश हो जाती है और इसके गेट खोल दिए जाते हैं तब झरना जैसा दृश्य देखने को मिलता है जिसे देखने लोग बड़ी संख्या में दूर दूर से आते हैं
0 Comments