मिनी स्विट्जरलैंड पगारा बांध  ( Pagara Dam Gwalior )


पगारा बांध मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा तहसील के पास आसान नदी पर बना एक ऐतिहासिक चीनी बांध है जिसका निर्माण ब्रिटिशकाल 1931 में हुआ था यह एक ग्रैविटी बांध है 
 
यह सुंदर फोटो आप जो देख रहे हैं वो किसी विदेश की नहीं है  बल्कि बीहड़ों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के मुरैना की है मुरैना जिले के पगारा बांध के इन सुंदर टीलो को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहाँ पहुंचते हैं

मुरैना का ये डेम अंग्रेज़ों के ज़माने का है इसमें सात मोरा यानी सात गेट हैं जिन्हें सतमोरा कहाँ जाता है 
जब यह पूरा भर जाता है तो गेट को खोल दिया जाता है लेकिन इसमें एक यूनिक सिस्टम यह भी है कि इसमें ओवरफ्लो होने पर पानी ऑटोमैटिक पानी ओवरफ्लो के रास्ते से निकलने लगता है 

अगर आप भी पगारा डैम को घूमने की सोच रहे है तो जून से अगस्त तक के समय ⏱️ यहाँ पानी कम होता है बरसात के पहले यहाँ छोटे छोटे टापू निकल आते है जो यहाँ के मौसम और नज़ारे को और सुहाना बना देते है अगर आप बरसात ☔️ मैं यहाँ आयेगे तो डैम पानी से बाहर जायेगा और आपको नज़ारा देखने के लिए  नहीं मिलेगा तो जल्दी से पगारा डैम को घूमने का प्लान बनाइए