मुरैना का चौसठ योगिनी मंदिर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मितावली नामक स्थान पर स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। ग्वालियर शहर से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर भारत के उन चौसठ योगिनी मंदिरों में से एक है जो अभी भी अच्छी दशा में बचे हैं। यह मंदिर एक वृत्ताकार आधार पर निर्मित है जिसमें वृत्ताकार कक्ष हैं। मध्य में एक खुला हुआ मण्डप है। यह मंदिर 1323 ई में बना था। ऐसा माना जाता है कि भारत का संसद भवन (1920), इसी शैली पर निर्मित है।
ये मंदिर मितावली गांवों के बीचो बीच एक पहाड़ी पर बना हुआ है भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस मंदिर को प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया है
भारत में चौसठ योगिनी के मुख्य रूप से चार प्रसिद्ध मंदिर हैं (मुरैना, खजुराहो हीरापुर और जबलपुर)
0 Comments