टपकेस्वर महादेव मंदिर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर से लगभग 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगल के बीच पहाड़ी और गुफा में टपकेश्वर महादेव मंदिर है पहाड़ी और आस पास पानी का कोई भी स्रोत नहीं है फिर भी यहाँ हमेशा गुफा के अंदर शिवलिंग पर पानी टपकता रहता है और यहाँ साल भर प्राकृतिक शिवाभिषेक होता है और गुफा के अंदर दूसरी गुफा है!जिसमै कई फीट नीचे जलधारा बह रही है यह कहाँ जाती है यह भी आस पास दिखाई नहीं देता है गुफा तक आपको जाने के लिए 300 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। सीढ़ियों को चढ़ने के बाद आप पहाड़ी के ऊपर पहुंच जाएंगे जहां आपको कई गुफाएं दिखाई देंगी। इन्हीं गुफाओं में भगवान शिव का चमत्कारी शिवलिंग है जहां 12 महीने  शिवलिंग पर पानी ऊपर से टपका रहता है।

मुख्य जानकारी 

*स्थान: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मड़ीखेड़ा बांध (अटल सागर बांध) के पास, शिवपुरी - नरवर रोड पर

*चमत्कार: पहाड़ी के आस-पास कोई जल का स्रोत न होने के कारण, शिवलिंग पर हमेशा प्राकृतिक रूप से जल टपकता है गुफा के अंदर लगभाग 7 फीट गहरी जलधारा बहती है जो एक चमत्कार है

*यात्रा; मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको घने जंगल के बीच लगभाग 300 सीढ़ी चढ़के जाना पड़ता है

*आस पास का क्षेत्र और अन्य तीर्थ स्थल: वर्षों  से, स्थानीय विकास के चलते के चलते राधा- कृष्ण, राम- लक्ष्मण -सीता -हनुमान देवी देवताओ के मंदिर बन गए हैं